हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में इस सप्ताह बड़े गाने ज्यादा रिलीज हुए। इसलिए गानों के अंदर टक्कर भी जबरदस्त चल रही है। हाल ही में जो गाने रिलीज हुए हैं, उनमें बादशाह और फेजलपुरिया के हरियाणा रोडवेज और विजय वर्मा के बदनाम गाने के अंदर सबसे कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। देखिए कौनसा गाना किस पोजीशन पर बना हुआ है।

टॉप फाइव :
1. हरियाणा रोडवेज : मशहूर रैपर बादशाह और फेजलपुरिया का है और 6 दिन में 8.3 मिलियन लोग इसे देख चुके हैं। कई साल के बाद दोनों सिंगर किसी गाने के लिए एक साथ आए हैं।
2. बदनाम : विजय वर्मा का यह गाना 5 दिन पहले रिलीज हुआ और अब तक 5.4 मिलियन लोग इसे यु-ट्यूब पर देख चुके हैं।बड़ी बात यह है कि विजय वर्मा अकेले ही बड़े स्टारों वाले गाने हरियाणा रोडवेज को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 3. मेरा के नापेगा भरतार : सपना चौधरी और देव कुमार देवा का यह गाना 5 दिन पहले रिलीज हुआ है लोग इसे पसंद कर रहे हैं। 2.2 मिलियन लोग इसे देख चुके हैं। पिछले सप्ताह भी टॉप 3 पर जो गाना था वो भी सपना चौधरी का ठुमका था। 4. काच्चे काटने : अमित ढुल और सोनिका सिंह का यह गाना है। एक सप्ताह में 1.3 मिलियन लोग इसे देख चुके हैं।
5. लाड : सुरेंद्र रोमियो और एनीबी का यह गाना एक सप्ताह पहले रिलीज हुआ था और अब तक इसे 666K लोग देख चुके हैं।