इस सप्ताह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में 50 से ज्यादा गाने रिलीज हुए हैं। लेकिन हर कोई गाना हिट नहीं होता। जानिए इस सप्ताह के टॉप फाइव गाने कौनसे हैं।

हाल ही में जो गाने रिलीज हुए हैं, उनमें सुख देशवाल का जाट-जाटनी तो सपना का ठुमका जैसे गाने धूम मचा रहे हैं. देखिए कौनसा गाना लोगों ने कितना देखा।
टॉप फाइव :
1. जाट जाटनी : सुख देशवाल का गाना है और 5 दिन में 1.3 मिलियन लोग इसे देख चुके हैं। लोगों के कमेंट देखकर लगता है कि यह उनको काफोई पसंद भी आ रहा है।
2. जट्टी होणी न अफोर्ड : अर्पिता बंसल का यह गाना पांच दिन पहले रिलीज हुआ और अब तक 1.3 मिलियन लोग इसे यु-ट्यूब पर देख चुके हैं।
3. हरियाणवी ठुमका : सपना चौधरी का यह गाना 6 दिन पहले रिलीज हुआ है लोग इसे पसंद कर रहे हैं। 759K लोग इसे देख चुके हैं।
4. छोरा जाट का : विक्राल और फिजा चौधरी का यह गाना है। 6 दिन में 546 K लोग इसे देख चुके हैं।
5. गोहाना आली जलेबी : इस गाने को राजू पंजाबी ने गाया है और सोनिका सिंह ने एक्टिंग की है. 2 दिन में ही इसे 515 K लोग देख चुके हैं।