गोहाना का यह लड़का दुनिया में करेगा हरियाणा का नाम, जानिए कैसे?

गोहाना का रहने वाला आकाश जल्द ही हरियाणा और देश का नाम पूरी दुनिया में चमकाने वाला है। आकाश ने वर्ल्ड बैंक में नियुक्ति पाकर इतिहास बनाया है। यह कारनामा केवल 25 साल की उम्र में किया है। उनकी नियुक्ति एनवायरमेंट एनालिस्ट के तौर पर हुई है।

आकाश मेहता अभी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कोविड-19 के डाटा पर रिसर्च कर रहे हैं। नई नियुक्ति पर आकाश मेहता और उनके परिवार के सदस्य खुशी जताई है। आकाश मेहता का कहना है कि नई जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाने के लिए विभिन्न देशों के पर्यावरण का अध्ययन करेंगे। आकाश मेहता के पिता सुनील मेहता व्यवसायी है। मेहता के अनुसार परिवार का पहला सदस्य इतने ऊंचे पद पर पहुंचा है।

बचपन से ही वर्ल्ड बैंक में कार्य करना चाहता था। इसलिए इंजीनियरिंग की बजाए श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली में दाखिला लिया और वहां से इकोनॉमिक्स में ऑनर्स की। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाई की। दो साल तक सरकारी सेवाएं भी दी। पिछले वर्ष रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुम्बई कार्यालय में रिसर्च एनालिस्ट के रूप में कार्य किया। वर्ल्ड बैंक की सचिव क्रेग हैमर ने इंटर्नशिप के लिए चयन किया था। इस दौरान आकाश ने अच्छा प्रदर्शन किया। अब उनकी नियुक्ति वर्ल्ड बैंक में हुई हैं। वह इस माह के अंत तक ज्वाइन करेंगे।

 

आकाश मेहता का कहना है कि अब वे कोरोना-19 पर रिसर्च कर रहे हैं। वर्ल्ड बैंक में विभिन्न देशों के पर्यावरण पर अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। कार्य करने के दौरान वहां की व्यवस्था समझने का भी अवसर मिलेगा। इससे भारत में लौटने पर वहां की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए कार्य करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके पिता सुनील मेहता और मां नीलम मेहता हमेशा लोगों की मदद की है। जो शिक्षा उन्होंने दी है, उस पर चलते हुए लोगों की मदद करना ही उनका लक्ष्य रहेगा।