//nessainy.net/4/4503445
top of page

रेवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष का लंबी बीमारी के बाद निधन

पीजीआई रोहतक में भर्ती थे जिलाध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य मंत्रियों ने जताया दुख. रेवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल का शनिवार देर रात निधन हो गया। उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था।



इससे पहले गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को सेक्टर 18 स्थित स्वर्गाश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़ सहित अन्य मंत्रियों व राजनेताओं ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के निधन के समाचार से अत्यंत दुखी हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने भी पालीवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पार्टी के रेवाड़ी जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि पालीवाल पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता थे। ऐसे कार्यकर्ता बहुत ही कम मिलते हैं। उन्होंने कहा कि पालीवाल का निधन पार्टी के लिए गहरा आघात है।



8 views