//nessainy.net/4/4503445
top of page

रिव्यू - 'बावलिया' गाने में राममेहर महला के लिरिक्स और अन्नू कादियान की आवाज कर रही कमाल

एक लम्बे समय के बाद राममेहर महला फिर से वापसी कर रहे हैं लेकिन उनके केवल लिरिक्स है और उस पर आवाज अन्नु कादियान की. देखिए दोनों की जोड़ी का नया गाना बावलिया कैसा है.

गाने के बोल - ना मैं इतनी सुथरी नार, फिर भी करे सै इतना प्यार, बेशुमार बावलिया।


गाने का लिंक - https://youtu.be/fgtmOw6zgu0

गाने का नाम- बावलिया। रिलीज डेट - 25 जुलाई को आ गया है यूट्यूब पर। लेबल - महला टोन्स। लेखक - राममेहर महला

गायक - अन्नू कादियान म्यूजिक - आर के कर्यु। एडिट- दीपक जांगड़ा।

एक्टिंग - सोनिका सिंह और मनोज कुमार

गाने की थीम - प्यार।

क्या सही क्या क्या गलत - - गाने के लिरिक्स अच्छे हैं, राममेहर महला का लिखा गीत काफी समय बाद सुनने को मिल रहा है। - गाने का म्यूजिक ओसत है, क्योंकि अन्नू कादियान की आवाज के साथ उतना मिक्स नहीं हो रहा, जितना होना चाहिए, लग रहा है जैसे इन्होनें इनके लिए पहली बार म्यूजिक दिया हो। - वीडियो भी ओसत है। क्योंकि एक घर के अंदर ही पूरे गाने की शूटिंग हुई लग रही है। - थीम है प्यार, वो वीडियो और गाने में साफ़ झलक भी रही है, इसलिए थीम फ्लो अच्छा है। - गाने में लड़की कह रही है कि मैं इतनी सुंदर नहीं हूं, फिर भी पता नहीं उसे वो इतना प्यार क्यों करता है। - गाने को अन्नू कादियान ने काफी शानदार तरीके से गाया है लेकिन अकेली सिंगर हैं, अगर उनके साथ कोई मेल सिंगर भी होता तो इसकी बात ही अलग होती। - ओवरऑल गाना ठीक है। प्यार करने वाले इसे जरुर पसंद करेंगे।

रेटिंग - लिरिक्स - 5 में से 4 म्यूजिक - 5 में से 3 सिंगिंग - 5 में से 4 थीम फ्लो - 5 में से 3.5 वीडियो - 3 कंसेप्ट, स्टोरी - 5 में से 3 ओवरऑल - 5 में से 3.5 रिव्यू कैसा लगा कमेंट में जरुर बताएं।