लॉकडाउन के बाद से ही लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हर दिन पेट्रोल-डीजत की कीमत बढ़ी हुई नजर आ रही हैं, जिससे आम जन की चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई है। आज पेट्रोल-डीजल की कीमत जबरदस्त ऊंचाई छू रही है।

इसी के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर तंज सका है और एक ट्वीट कर डाला है। रणदीप सुरजेवाला ने लिखा है कि 73 साल में ऐसा पहली बार हुआ कि डीजल के दाम पेट्रोल की कीमतों से अधिक ज्यादा हो गया है।
आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 81.94 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 77.04, 80.11 और 78.86 रुपये है।
आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। दरअसल, हर रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।