- न्यूज की न्यूज डेस्क.
रिव्यू - केडी का 7 मिनट वाला यह गाना देखकर आपको बचपन याद न आ जाए तो कहिएगा...
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में KD एक ऐसा नाम है जिसने बहुत कम समय में बड़ा नाम कमाया है. खासकर पिछले कुछ दिनों में पूर्ण विराम और यो हरियाणा सै प्रधान जैसे गाने लाकर उन्होंने बता दिया कि वो सबसे अलग रैपर कैसे हैं. रैपर को हमेशा पॉप और डीजे गानों के लिए जाना जाता है लेकिन केडी ने इसे बिलकुल गलत साबित कर दिया और बता दिया कि एक रैपर जब मन से रैप करता है या गाता है तो वो किसी को रुला भी सकता है. अब उनका ऐसा ही नया गाना आया है 'बचपन' जिसे देख आपको भी अपना बचपन याद आ जाएगा. आइए आपको बताते हैं क्या है ये गाना...

गाने का लिंक - https://youtu.be/0qUUPQA34AM
गाने का नाम- बचपन (BCHAPAN) रिलीज डेट - 10 अगस्त। लेबल - देसी रॉक। लेखक, सिंगर, कंपोजर - केडी।
म्यूजिक - घनु म्यूजिक।
निर्देशन - अमित चौधरी।
एक्टिंग - केडी, अमित चौधरी, अजय लोनिया। गाने के बोल - पन्नी का बणा कै जहाज रै, देखांगे उड़ा कै आज रै...। गाने की थीम - बचपन।
क्या सही क्या क्या गलत - - गाने के लिरिक्स दिल को छूने वाले हैं, केडी ने गानों को इस तरह लिखा है जैसे कि वो खुद अपने बचपन को याद कर रहे हों। - गाने का म्यूजिक भी जबरदस्त है, इस तरह के गाने के लिए इस तरह का ही म्यूजिक होना चाहिए था। - गाने का वीडियो इसकी बड़ी ताकत है, क्योंकि जैसा गाने में कहा गया है वो पुरानी यादें गानें में दिखाई भी गई हैं, जो अब बहुत कम दिखती हैं. - थीम है बचपन. गाने के एक-एक बोल, एक-एक द्रश्य में आपको थीम दिखाई देगी यानि अमित चौधरी ने गाने का निर्देशन करते समय बचपन की यादों को ध्यान में रखकर इसे बनाया है. - गाने में यादें भले ही पुरानी हों लेकिन कंसेप्ट नया है. क्योंकि पॉप और डीजे के गानों के बीच इस तरह के गाने बनने कम हो गए हैं. - ओवरऑल गाना शानदार है. यू-ट्यूब पर जाकर देखिए, अगर आपको अपना बचपन याद न आ जाए तो कहना. रेटिंग - लिरिक्स - 5 में से 5 म्यूजिक - 5 में से 4.5 सिंगिंग - 5 में से 4.5 थीम फ्लो - 5 में से 4 वीडियो - 4.5 कंसेप्ट, स्टोरी - 5 में से 5 ओवरऑल - 5 में से 4.5
रिव्यू कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं, इस तरह के रिव्यू और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों के लिए हमें सबस्क्राइब करें।
#kd #kdrockstar #desirock #haryanvimusic #haryana #haryanvimusicinsutry #bachpan #newskinews #songreview #bachpanonyoutube