हरियाणवी के प्रसिद्ध रागिनी गायक राजेंद्र सिंह खरकिया के बेटे दिलेर खरकिया हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग ही छाप छोड़ते जा रहे हैं. उनके नाम जिस गाने के बाद एकदम से उभर कर आया था वो था लिलो चमन. आज उस गाने का तीसरा पार्टी लिलो चमन-3 रिलीज हो गया है. इस बार फिर से उनके साथ हैं अंजली. जानिए कैसा है गाना और पिछले दो लिलो चमन से कितना अलग है.

गाने का लिंक - https://youtu.be/mYJ1A7LN0AM
गाने का नाम- लिलो चमन-3 रिलीज डेट - 08 अगस्त। लेबल - सागा म्यूजिक। लेखक - रेणुका पंवार।
गायक - दिलेर खरकिया व रेणुका पंवार।
म्यूजिक - अमन जाजी। निर्देशन - अमित बिश्नोई।
एक्टिंग - दिलेर खरकिया और अंजली। गाने के बोल - चाहे कितना भी दुःख हो, लिलो तन्नै छोड़ नहीं सकता, इस लिलो चमन की जोड़ी नैं कोए तोड़ नहीं सकता...। गाने की थीम - प्यार।
क्या सही क्या क्या गलत - - गाने के लिरिक्स अच्छे हैं, रेणुका पंवार ने मन से लिखे हैं, लगता है कि सही में किसी प्यार करने वाले ने लिखे होंगे। - गाने का म्यूजिक और भी अच्छा है, दोनों सिंगर की आवाज के अनुसार सही फिट हो रहा है। - गाने का वीडियो भी अच्छा है, क्योंकि दिलेर और अंजली की जोड़ी को लोग पसंद करते हैं और दूसरा राजस्थान में गाने की शूटिंग की है इसलिए वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. - थीम है प्यार. वीडियो में प्यार को जिस तरीके से दिखाया गया है वो पहले दोनों गानों से बहेतर है. - गाने का कंसेप्ट भी सही है और थीम के अनुसार फिल्माया गया है. इसलिए गाना एक फ्लो में चलता है अंत तक. - गाने को दिलेर और रेणुका दोनों ने ही अच्छे से गाया है. दोनों की आवाज एक दूसरे के साथ सही से फिट हो रही है. - ओवरऑल गाना अच्छा है. इस कड़ी के पहले दोनों गानों से अच्छा साबित हो रहा है. यू-ट्यूब पर कुछ घंटों में ही 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. रेटिंग - लिरिक्स - 5 में से 3.5 म्यूजिक - 5 में से 3.5 सिंगिंग - 5 में से 4 थीम फ्लो - 5 में से 3.5 वीडियो - 4 कंसेप्ट, स्टोरी - 5 में से 3 ओवरऑल - 5 में से 3.5
रिव्यू कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।