//nessainy.net/4/4503445
top of page

रिव्यू - सुरेंद्र रोमियो पति-पत्नी स्पेशल गाने बनाने के लिए हुए फेमस, अब देखे किसके लडा रहे हैं लाड

हरियाणवी सिंगर सुरेंद्र रोमियो की घुंघट बैन के बाद एक तरह से दूसरी पारी जब से शुरू हुई है वो लगातार हिट पर हिट गाने दिए जा रहे हैं. लेकिन इनकी एक खासियत ये भी सामने आई है कि आजकल इनके सारे पति-पत्नी के प्यार और तकरार पर आधारित होते हैं. सुरेंद्र रोमियो एक बार फिर ऐसा ही नया गाना लेकर आए हैं जिसमें अन्नू कादियान का साथ मिल रहा है और एनी बी के लाड लडाते नजर आ रहे हैं. जानिए कैसा है गाना.


गाने का लिंक - https://youtu.be/7s0Ozl9belI

गाने का नाम- लाड। रिलीज डेट - 31 जुलाई को आ गया है यूट्यूब पर। लेबल - टी-सीरिज। लेखक - सुनील मलिक।

गायक - सुरेंद्र रोमियो और अन्नू कादियान।

म्यूजिक - जी आर म्यूजिक। एडिट- अमन बल्हारा।

एक्टिंग - सुरेंद्र रोमियो और एनी बी। कंसेप्ट - अमित चौधरी।


गाने के बोल - पीया ना बोलै राजी, हंस हंस कै क्यूं ना लाड लडावै...। गाने की थीम - पति-पत्नी की तकरार।

क्या सही क्या क्या गलत - - गाने के लिरिक्स अच्छे हैं, सुनील मलिक ने पति-पत्नी की जोड़ी को ध्यान में रखकर लाइनें लिखी हैं। - गाने का म्यूजिक ओसत है, वीडियो के साथ ठीक लग रहा है लेकिन डीजे पर चलने वाला म्यूजिक नहीं है। - वीडियो अच्चा है। जैसा कि हर हर बार सुरेंद्र रोमियो पति-पत्नी की तकरार को दिखाते ही हैं। इनके गाने देखकर अब लगने लगा है कि वो अपने घर की कहानी गाने में तो नहीं दिखा रहे हैं. - थीम है पति-पत्नी की तकरार। गाने में थीम शुरू से अंत तक सही दिख रही है क्योंकि सुरेंद्र रोमियो और एनी बी की जोड़ी पिछले कई गानों में ऐसा दिखा चुकी है. - गाने में बताया है कि कैसे पत्नियां जब पति से पैसे मांगें और पति न दें तो पत्नियां क्या-क्या उल्हाने देती हैं। - गाने को सुरेंद्र रोमियो और अन्नू कादियान ने बहुत शानदार तरीके से गाया है. इन दोनों की जोड़ी कई गाने इस तरह के पहले भी साथ गा चुकी है - ओवरऑल गाना अच्चा है। यू-ट्यूब पर लोगों पर लोगों का इसे प्यार मिल रहा है, आप भी जाइए और गाने का आनंद लीजिए।

रेटिंग - लिरिक्स - 5 में से 3.5 म्यूजिक - 5 में से 3 सिंगिंग - 5 में से 4 थीम फ्लो - 5 में से 3.5 वीडियो - 3.5 कंसेप्ट, स्टोरी - 5 में से 4 ओवरऑल - 5 में से 3.5

रिव्यू कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।