//nessainy.net/4/4503445
top of page

रिव्यू : विजय वर्मा के नए गाने पर गुलजार ने क्यों लिखा- शेर चाहे बुढा हो जाए लेकिन दहाड़ना नहीं छोड़ता

हरियाणवी कलाकार और निर्देशक विजय वर्मा का काफी समय बाद एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है - बदनाम. गाने ने यू-ट्यूब पर धमाल मचा रखा है. लोगों का कहना है कि 4 मिनट में पूरी फिल्म दिखा दी. सबसे बड़ी बात इंडस्ट्री के लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अजय हुड्डा ने खुद सोशल मीडिया पर लोगों से इसे देखने की अपील की है तो सिंगर गुलजार छानिवाला ने यू-ट्यूब पर कमेंट में लिखा है कि - कहते है ना शेर चाहे बुढा हो जाए, लेकिन दहाड़ना नही भूलता. आइए आपको बताते हैं कैसा है उनका ये गाना.


लिंक - https://youtu.be/4aN0xLTM7Ns

गाने का नाम- बदनाम। रिलीज डेट - 31 जुलाई को आ गया है यूट्यूब पर। लेबल - सागा म्यूजिक। लेखक - एंडी दहिया।

गायक, म्यूजिक - राज मावेर।

एडिट, निर्देशन, कंसेप्ट - विजय वर्मा।

एक्टिंग - विजय वर्मा, तनवी माध्यान।

गाने के बोल - ओह मन्नै झुट्ठे देखे, पर तेरे तै नीचै...। गाने की थीम - प्यार।

क्या सही क्या क्या गलत - - गाने के लिरिक्स शानदार हैं, एंडी दहिया अच्छे गाने लिखने के लिए हमेशा से ही जाने जाते हैं और उन्होंने इस गाने में भी यह सिद्ध करके दिखा दिया। - गाने का म्यूजिक अच्छा है, इस तरह के गाने के लिए इसी तरह का म्यूजिक जरूरी था। - वीडियो और विजय वर्मा का एक्टिंग इस गाने की सबसे बड़ी ताकत है. यही कारण भी है कि लोगों ने कमेंट में लिखा है कि 4 मिनट में पूरी फिल्म दिखा दी. - थीम है प्यार. वीडियो में प्यार को जिस तरीके से दिखाया गया है वो काबिले तारीफ़ है क्योंकि संत तक लोग गाने से बंधे रहते हैं. - गाने का कंसेप्ट एक फिल्म की तरह दर्शाया गया है। जिसमें दिखाया है कि एक लड़का-लड़की से प्यार करता है लेकिन लड़की का सौतेला भाई अपनी बहन को मारना चाहता है इसलिए लड़का खुद को धोखेबाज कहलवाना भी पसंद कर लेता है लेकिन अंत तक लड़की की सुरक्षा करता है. - गाने को राज मावेर ने अच्छे से गाया है लेकिन कहीं न कहीं और अच्छे से गाया जा सकता था. लगता है कि उन्होंने गाने से ज्यादा म्यूजिक पर ध्यान दे दिया. - ओवरऑल गाना जबरदस्त है. यू-ट्यूब पर जाकर विजय वर्मा का डायलोग जरुर सुने - जब तक जिऊंगा टेंशन ना लिए. रेटिंग - लिरिक्स - 5 में से 4 म्यूजिक - 5 में से 4 सिंगिंग - 5 में से 3.5 थीम फ्लो - 5 में से 4 वीडियो - 4.5 कंसेप्ट, स्टोरी - 5 में से 4.5 ओवरऑल - 5 में से 4

रिव्यू कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।

20 views
bottom of page