- न्यूज की न्यूज डेस्क.
भाजपा की कमेटी ने सरकार की जांच शुरू की, मानी गलती
हरियाणा की भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हरियाणा की भजपा सरकार की तरफ से किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की जांच भाजपा हरियाणा की तरफ से बनाई गई कमेटी ने शुरू कर दी है। वहीं किसानों से बातचीत के बात गलती भी मानी है।

दरअसल, किसानों पर कुरुक्षेत्र के पिपली में हुए लाठीचार्ज को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने अपने तीन सांसदों की ड्यूटी किसानों से बातचीत करने के लिए लगाई थी। इसमें भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह और कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी शामिल हैं। इस कमेटी ने शनिवार को अपना काम शुरू कर दिया है। तीनों सांसद शनिवार को रोहतक में किसानों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। यहां वे किसानों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद वे करनाल भी गए। वहां भी किसानों से मुलाकात की। अब रविवार को पंचकूला में किसानों से मिलेंगे। रोहतक और करनाल में हुई बातचीत के दौरान कमेटी ने माना कि सरकार से गलती हुई है और हम किसानों को नहीं समझा पाए, लाठीचार्ज किया गलत था।
चढूनी ने खारिज की कमेटी : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा बनाई गई तीन सांसदों की कमेटी को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे किसानों को गुमराह कर रहे हैं। अगर किसानों की चिंता है तो लोकसभा के मॉनसून सत्र में कृषि अध्यादेशों को कानून बनाने से रोका जाए। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सिर्फ तपती आग को ठंडा करने के लिए राजनीति की जा रही है।
#bjp #meeting #farmer #karnal #rohatak #haryana #haryananews #politicalnews #latestnews #newskinews