IPL को मिला नया टाइटल स्पॉन्सर, जानिए 222 करोड़ में किसने खरीदे राइट्स?

इस साल होने वाले IPL के लिए नया टाइटल स्पॉन्सर मिल गया है। इसकी बोर्ड की तरफ से अधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।

अब तक IPL के लिए चाइनीज कंपनी विवो टाइटल स्पॉन्सर थी लेकिन अब इसकी जगह नए टाइटल स्पॉन्सर का ऐलान हो गया है। Dream 11 को इस साल IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली है। Dream 11 ने 222 करोड़ रुपए में IPL 2020 सीजन के लिए स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे हैं। यह बोली VIVO के सालाना 440 करोड़ रुपए से काफी कम है। टाइटल प्रायोजन अधिकार की होड़ में टाटा समूह भी शामिल था।

इस बार आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा। आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में अनएकेडमी, टाटा और बायजू भी शामिल थ। अनएकेडमी ने 210 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। टाटा की बोली 180 करोड़ और बायजू की बोली 125 करोड़ रुपए की थी।