शनिवार को प्रदेशभर में 74वें स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के सभी जिलों में झंडा फहराया गया। इस बार कोरोना की वजह से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सके। वहीं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्यातिथि मंत्रियों से लेकर परेड में शामिल पुलिसकर्मियों तक मास्क पहने नजर आए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को 74वें स्वतंत्रता दिवस पर पंचकूला में झंडा फहराया। इस दौरान सीएम ने देश के वीर शहीदों को याद किया और उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां पढ़ीं और कहा कि जिनकी चढ़ती हुई जवानी, खोज रही अपनी कुर्बानी, जलन एक जिनकी अभिलाषा, मरण एक जिनका त्योहार, नमन उन्हें मेरा शत बार। जानिए कहां किसने फहराया तिरंगा...
- विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने अम्बाला में झंडा फहराया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता मास्क पहनकर परेड की सलामी दी।
- विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा भिवानी में परेड की सलामी ली। विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ध्वजारोहण किया।
- डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गुड़गांव में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शहीदों को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
- बिजली मंत्री रणजीत सिंह हिसार पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया।
- परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पलवल में झंडा फहराया।
- कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल नारनौल पहुंचे और झंडा फहराया।
- राज्यमंत्री बनवारी लाल कुरुक्षेत्र पहुंचे और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
#independenceday #independencedayinharyana #haryana #cm #cmofharyana #manoharlaal #haryananews #latestnews #newskinews