//nessainy.net/4/4503445
top of page

किसने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे हुड्डा?

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हरियाणा के अगले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे। कोई भी गैरतमंद व्यक्ति कांग्रेस में नहीं रह सकता। आज कांग्रेस बिना नेतृत्व के कार्य कर रही है और जैसे बिना गडरिये के भेड़ बकरियों का झुंड बिखर जाता है। वैसे ही कांग्रेस भी बिखर रही है। यह दावा हरियाणा के बिजली व जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने किया है।

बिजली मंत्री ने दावा किया कि उनके मंत्री बनने से पूर्व बिजली विभाग का लाइनलॉस 30.2 प्रतिशत था। जो अब केवल 17.4 प्रतिशत रह गया है। इस कारण घाटे में चल रहा बिजली विभाग अब फायदे में चल रहा है। जेलों में मोबाइल मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब देश की संसद तक आतंकवादी पहुंच सकते हैं। तो जेल में एक-दो मोबाइल पहुंचना कोई खास बात नहीं है। फिर भी उन्होंने मंत्री बनने के बाद जेलों में काफी सुधार के कार्य किये हैं। पहले जेलों के सुप्रीटेंडेंट अपने आप को एसपी, डीसी और जज समझते थे। मगर अब उन्होंने इस व्यवस्था को सुधार दिया है।

इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि नवम्बर तक राज्य में 9 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन बांट दिये जायेंगे। उन्होंने चार जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही कहा कि बड़ौदा उपचुनाव भाजपा के लिए जींद साबित होगा। इस मौके पर मंत्री रणजीत सिंह ने 300 के करीब शिकायतों को सुना और उनके निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिये।

21 views
bottom of page