//nessainy.net/4/4503445
top of page

गृह मंत्री अनिल विज ने अम्बाला एयरबेस के आसपास पतंग उड़ाने पर क्यों लगाई रोक?

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज राफेल की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हैं। यह उन्होंने बैठक लेकर दिखा भी दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि राफेल देश की शान है। इसकी सुरक्षित उडा़न सुश्चित करने के लिए अंबाला एयरबेस के आसपास सुरक्षा के कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अंबाला एयरबेस के आसपास पतंग और कबूतरबाजी पर प्रतिबंध होगा। मीट की बिक्री भी रोकी जाएगी और पक्षियों के लिए दाना डालने पर भी रोक लगाई जाएगी। इसके साथ ही सालिड वेस्‍ट मैनेजमेंट भी किया जाएगा। दरअसल, अंबाला एयरबेस के आसपास पक्षी राफेल और जगुआर सहित अन्‍य लड़ाकू विमानों की उड़ान के लिए खतरा बने हुए हैं। एयरबेस के आसपास के क्षेत्र में काफी संख्‍या में पक्षी उड़ते रहते हैं और इस कारण कई बार विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसलिए राफेल सहित लड़ाकू विमानों को पक्षियों से सुरक्षित रखने के लिए वायुसेना के एयर मार्शल मानविंदर सिंह ने पिछले दिनों हरियाणा सरकार को पत्र लिखा था। उन्होंने अंबाला में आयुसेना के निर्धारित क्षेत्र में कबूतरबाजी के साथ-साथ पतंगबाजी को लड़ाकू विमानों के लिए खतरा बताया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राफेल और जगुआर देश की शान हैं। राफेल व अन्य लड़ाकू जहाजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में विज ने कहा कि खुले में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा, क्योंकि पक्षी इस कारण से भी ऐसे क्षेत्रों के आसपास मंडराते हैं। अंबाला प्रशासन को इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा। इसी को लेकर गांव पटवी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को भी प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी तरह पालतू कबूतरों को उड़ाने व पतंगबाजी पर भी रोक लगाई जाए। उन्होंने इसके लिए डीसी अशोक शर्मा को अपने स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। इससे पूर्व विज वायुसेना के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर चुके हैं।

#anilvij #homeminister #ambala #rafel #haryana #rafelnews #haryananews #politicalnews #newskinews #latestnews

52 views
bottom of page