//nessainy.net/4/4503445
top of page

अनिल विज ने क्यों कहा कि शेर की दहाड़ सुनकर जानवर छिप जाते हैं?

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। गुरूवार को राफेल अम्बाला एयर फोर्स में शामिल हुआ तो इस दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा ही ब्यान दिया।

गृह मंत्री अनिल विज ने राफेल का स्वागत करते हुए कहा कि राफेल फाइटर जहाजों का सरताज है। जैसे शेर की दहाड़ सुनकर सारे जानवर छिप जाते हैं। उसी तरह ये जब दहाड़ेगा तो इसकी गर्जना हमारे दुश्मनों के छोटे मोटे हथियार छिप जाएंगे। राफेल भारत का मान ओर सम्मान है ओर भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार द्वारा कंगना रनोट के ऑफिस को अवैध निर्माण बताकर तोड़े जाने पर अनिल विज ने कहा कि यदि किसी की कंस्ट्रक्शन अवैध भी है तो उसे चुन-चुन कर नहीं तोड़ा जा सकता। सरकार को एक कायदा बनाना चाहिए। विज ने सवाल किया कि क्या सरकार ने मुंबई की सारी अवैध कंस्ट्रक्शन पर शिकंजा कसा है। अगर नहीं तो फिर कंगना रनोट की क्यों? क्योंकि कंगना ने सरकार के खिलाफ सच्चाई कही है इसीलिए उसे निशाना बनाया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने यह कार्रवाई गुंडों की तरह की है।

गुरूवार को अम्बाला के नागरिक भी घर की छतों पर चढ़ विमानों, राफेल, तेज, ध्रुव हेलीकॉप्टर के करतब देखते रहे। सुबह 10 बजे रक्षामंत्री फ्रांस के रक्षामंत्री के साथ अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन में पहुंचे और इस दौरान उनके साथ हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज भी रहे। इसके बाद 10:30 बजे एयर शो का आगाज हुआ। हवा में एक के बाद एक कई विमानों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद ध्रुव हेलीकॉप्टर की सारंग टीम करतब दिखाया।

#anilvij #homeminister #rafael #indianairforce #kangna #ambala #haryana #maharashtar #shivsena #bjp #politicalnews #tajasamchar #latestnews #newskinews