//nessainy.net/4/4503445
top of page

विकली टॉप 5 ट्रेंडिंग : इस सप्ताह इंडस्ट्री में रही स्लो रेस

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में इस सप्ताह में ज्यादा बड़े गाने नहीं आए। इसलिए इस सप्ताह मिलियन व्युव्ज भी देखने को नहीं मिले। इंडस्ट्री में इस बार छोटे गानों की स्लो रेस देखने को मिली। देखिए कौनसा गाना किस स्थान पर है।

टॉप फाइव : 1. अखियां का वार : राज मावर का यह गाना 6 दिन पहले ही आया है और 849K लोग इसे देख चुके हैं। यू-ट्यूब पर लोगों का इसे प्यार मिल रहा है। 2. बैंगन : गाने का जितना नाम अजीब है गाना भी उतना ही अजीब तरह का है। कर्ण मिर्जा के इस गाने को 3 दिन में 639K लोग इसे यू-ट्यूब पर देख चुके हैं।

3. बोलन का के लेगी-2 : गाना केडी ने लिखा है सुरेंद्र रोमियो ने गाया है। गाने में अंजली भी हैं और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन इस गाने से जितनी उम्मीदें उतना उन पर खरा नहीं उतर पाया। 6 दिन में इसे 570K लोगों ने देखा है।

4. गबरू : सोमवीर कथुरवाल और मनदीप का यह गाना है। 3 दिन में 536K लोग इसे देख चुके हैं।

5. देसी लुक : राज मावेर और अंजली का यह गाना 6 दिन पहले रिलीज हुआ था। अब तक इसे 383K लोग देख चुके हैं।


हर सप्ताह हरियाणवी म्यूजिक की टॉप फाइव ट्रेंडिंग लिस्ट देखने के लिए हमें सबस्क्राइब करें.

#haryanvimusic #latestharyanvisong #top5trending #topfivetrending

8 views