- न्यूज की न्यूज डेस्क.
आज ही के दिन की थी अन्नू कादयान ने हरियाणवी इंडस्ट्री में कैरियर की शुरुआत, पढिए उनकी विशेष स्टोरी
अन्नू कादयान, हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम, जिसे हर कोई जनता है। बहुत कम उम्र में शुरुआत करने वाली अन्नू कादयान ने आज हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में 13 साल पूरे कर लिए हैं। 8 अगस्त 2017 को उन्होंने इंडस्ट्री में अपने कैरियर की शुरुआत की थी और आज एक जाना पहचाना नाम है, कुछ लोग तो उन्हें हरियाणा की लता मंगेशकर के नाम से भी बुलाते हैं। उनके इस लंबे कैरियर में काफी उतार-चढाव आए। आइए आज आपको उनके इस सफर के बारे में बताते हैं।

जन्म : अन्नू कादयान का जन्म 26 सितंबर को रोहतक के बोहर गांव में हुआ। इनके पिता कोर्ट के अंदर वकील थे। अन्नू अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं। इन्होने अपनी 12वीं तक की शिक्षा गांव के ही एक स्कूल से की, उसके बाद स्नातक इन्होने रोहतक के कॉलेज से किया।
कैसे हुई सफर की शुरुआत :
एक बार की बात है कि अन्नू कादयान अपनी मां के साथ टीवपर रागनी का कोई प्रोग्राम देख रही थी। अन्नू को इससे बोरिंग फील होने लगी। उन्होंने चैनल बदलना चाह तो उनकी मम्मी ने समझाया कि किस तरह ये कलाकार दिन-रात मेहनत करके रागनी का रियाज करते हैं। इस पर अन्नू ने कहा की ऐसा तो मैं भी कर सकती हूं। तो उनकी मम्मी और अन्नू में जिद लग गई। मां ने अनु को एक चुनौती दी जिसे अन्नू ने स्वीकार किया। फिर क्या था कुछ ही टाईम में अन्नू ने एक गाना निकाला जिसने हरियाणा में धूम मचा दी और लोगों को रागनी से बाहर निकल कर कुछ नया सुनने को मिला।
रागनी से शुरुआत : बहुत से युवाओं को नहीं पता कि अन्नू कादयान ने हरियाणवी गाने से नहीं बल्कि हरियाणवी सांग और रागनी से अपनी शुरुआत की थी। कई रागनी कंपीटीशन में उनकी उपर तली की रागनी सुनने के लिए भीड़ लगती थी। 2007 में ही उन्होंने पहला सांग भी किया। उसके बाद उनकी गायकी को लेकर कोई सामाजिक विरोध भी हुए। लेकिन उन्होंने समय के साथ खुद को बदला और फिर हरियाणवी गाने निकालने शुरू किए। उनका पहले हिट गाना था- टांका फिट है। शादी : इसके बाद अन्नू कादयान ने बहुत से हिट गाने दिए। इसी दौरान उनकी शादी प्रमोद नाम के लड़के से हुई जो एक बिजनेस मैन हैं। इनका एक बच्चा भी है जिसका नाम अर्णव है। इस वजह से उनको काफी समय तक म्यूजिक से दूर भी रहना पड़ा। फिर उनका एक गाना आया-बलमा तूने राखी धोखे मैं, जो गजेन्द्र फोगाट के साथ था और सुपर हिट भी हुआ। इसके बाद वो फिर से आत्मविश्वास से भर गई और नए सफर की शुरुआत की। सबसे सुपर हिट गाना : अन्नू कादयान का सबसे बड़ा सुपर हिट गाना बहू काले की रहा। यह गाना भी उनका गजेंद्र फौगाट के साथ था। इस गाने ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। खाली समय कैसे बिताती है : अन्नू कादयान को खाली समय में परिवार वालों के साथ रहना अच्छा लगता है। मूवी देखती हैं और तेज आवाज में गाने सुनती हैं। वहीं समय मिलने पर गौशाला भी जाती हैं। इनकी फेवरेट हिरोइन कंगना हैं। इनकी इच्छा है कि आगे चलकर बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाएं।
#annu #annukadyaan #haryanvimusic #haryanvisong #haryanvimusicindustry