//nessainy.net/4/4503445
top of page

हरियाणवी इंडस्ट्री में बड़ा विवाद, जानिए किसने कहा कि वो तो किल्ले बेच कै गाणे बनावै सै

रियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री धीरे-धीरे अपना नाम बनाती जा रही है। अब हर सप्ताह दर्जनों गाने रिलीज होते हैं। लेकिन जैसे-जैसे इंडस्ट्री बड़ी होती जाती है तो उसमें विवाद भी शुरू होते जाते हैं। हरियाणा के भी दो कलाकारों के अंदर इस तरह का विवाद शुरू हो गया है और इसकी चर्चा पूरी हरियाणवी इंडस्ट्री के अंदर हो रही है। जानिए क्यों हो रहा है ये विवाद। किसने किस पर क्या लगाए हैं आरोप...



इस विवाद की शुरुआत फेसबुक लाइव से हुई और अब लगातार इसको लेकर फेसबुक लाइव चल रहे हैं। दरअसल हरियाणवी गानों में ज्यादातर पिता का रोल निभाने वाले और हाल ही में आए गाने एसएचओ साहब में देवा के पीछे हवलदार बन डांस करने वाले जोगेंद्र कुंडू ने एक फेसबुक लाइव किया है।


इस लाइव में जोगेंद्र कुंडू ने कहा कि सिंगर और कलाकार प्रदीप बूरा ने उसे एक गाने में काम करने के लिए बुलाया। जहां हमने डेढ़ घनता इंतजार किया। उसके बाद उनका आदमी आया और हमशे बदतमीजी करने लगा। उन पर शराब पिये होने के आरोप भी लगाए।


अब जोगेंद्र कुंडू का कहना है कि वो चाहें तो उसका मेडिकल करवा लें उसने शराब नहीं पी थी। अगर शराब की बार सिद्ध हो गई तो वो इंडस्ट्री को छोड़ देंगे और पंचायत में उन्हें जूते मार लें। आप सुनिए वीडियो में उन्होंने क्या-क्या कहा।


इस लाइव में उनके साथ महिला कलाकार सरोज भी थी। उन्होंने भी प्रदीप बूरा और उनकी टीम पर बदतमीजी करने के आरोप लगाए हैं। इस वीडियो में यह तक कह दिया गया कि प्रदीप बूरा तो किल्ले बेच कै गाणे बनावै सै। इसके बाद यह वीडियो कई कलाकारों ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।


उधर, जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो प्रदीप बूरा भी गाडी में कहीं जाते हुए फेसबुक पर लाइव आ गए। उन्होंने कहा है कि उनकी टीम पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उनकी टीम ने किसी से बदतमीजी नहीं की। चाहें तो उस फार्महाउस के सीसीटीवी की वीडियो जांच लें।


इतना ही नहीं प्रदीप बूरा ने कहा कि मैंने कभी गाने बनाने के लिए किल्ले नहीं बेचे। अपने पैसे से वीडियो बनता हूं। केवल शौंक के लिए यह काम करता हूं। अपने गाने खुद बनाकर जारी करता हूं, किसी और के लिए काम नहीं करता।


प्रदीप बूरा यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि मुझे पता है ये सब आरोप लगवाने के पीछे कौन है। कौन यह सब करवा रहा है। यानी उनकी बात से लगता है कि इस विवाद में कोई और बड़ा नाम भी जल्द ही जुड़ने वाला है। अब यह नाम किसका होगा यह जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

73 views