बहु काले की गाने के फेम और हरियाणवी सिंगर गजेंद्र फौगाट ने एक नया गाना लेकर आए हैं. जिसका नाम है जाट्टा की टोली. हम आपको बताएंगे कि आप यह गाना क्यों देखें और लोगों को कितना पसंद आ रहा है यह गाना.

गाने के बोल -
लाम्बे ठाडे ऊत कसुत, सकल जमा कतई धोली, भरैं सबकी कोली, करै हंसी ठठोली, जित-जित कै लिकडै जाट्टा की टोली...।
गाने का लिंक - https://youtu.be/HRv8mA39-UQ
गाने का नाम- जाट्टा की टोली। रिलीज डेट - 30 जुलाई को आ गया है यूट्यूब पर। लेबल - व्हाइट हिल धाकड़। लेखक - सुनील चौधरी।
गायक - गजेंद्र फौगाट।
म्यूजिक - बिट स्मगलर्स। एडिट- निखिल ब्लेज।
एक्टिंग - सुरेंद्र काला।
गाने की थीम - मेहनत।
क्या सही क्या क्या गलत - - गाने के लिरिक्स शानदार हैं, सुनील चौधरी ने इसे एक थीम के अंदर पिरो कर लिखा है। - गाने का म्यूजिक भी ठीक है, हालांकि गजेंद्र फौगाट की आवाज के अनुसार म्यूजिक और बेहतर दिया जाता तो गाना नेक्स्ट लेवल पर जा सकता था। - वीडियो ठीक है। इस तरह के गाने पर ऐसा ही वीडियो चलता है, खेतों और पहलवानी जैसा। - थीम है मेहनत, गाने के अंदर जाटों और किसान की मेहनत को दिखाया गया है इसलिए पूरा गाना थीम के अनुसार चल रहा है जो अच्छा है। - गाने में बताया गया है कि जाट कैसे मेहनत करता है और जहां से भी निकलता है तो कैसे सबसे मिलता हुआ और हंसी करता निकलता है। - गाने को गजेंद्र फोगाट ने काफी शानदार तरीके से गाया है। इस तरह के गाने पर उनकी आवाज एकदम सही सेट बैठ रही है। - ओवरऑल गाना सही है। यू-ट्यूब पर लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है, लोगों के कमेंट गाने को लेकर काफी अच्छे हैं।
रेटिंग - लिरिक्स - 5 में से 3.5 म्यूजिक - 5 में से 3 सिंगिंग - 5 में से 4 थीम फ्लो - 5 में से 3.5 वीडियो - 3.5 कंसेप्ट, स्टोरी - 5 में से 4 ओवरऑल - 5 में से 3.5
रिव्यू कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।