//nessainy.net/4/4503445
top of page

क्या आप जानते हैं कि हरियाणा में हर 9वें व्यक्ति को होकर ठीक भी हो गया

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरियाणा के 5 जिलों में किए गए सीरो सर्वे में हुआ है। 1957 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमे से 11.19% में एंटीबॉडी पाया गया। जिसमें सामने आया है कि राज्य में हर 9वां व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुका है।  खुद इन लोगों को भी पता नहीं लगा कि कब वे कोरोना संक्रमित हुए। उनके शरीर में एंटीबॉडी बना व रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने की वजह से ठीक भी हो गए।


सोनीपत जिले में सर्वाधिक 17.14% लोगों में एंटीबॉडी पाया गया। पंचकूला में सबसे कम 4.78% लोगों में एंटीबॉडी मिला। जिन लोगों के सैंपल लिए गए, उनमें ज्यादातर में लक्षण नहीं थे। अलावा अम्बाला, फरीदाबाद, गुड़गांव व पंचकूला में भी यह सर्वे हुआ। पिछले माह लिए गए सैंपल की रिपोर्ट के अध्ययन के बाद विभाग ने पूरे प्रदेश में सीरो सर्वे कराने का फैसला लिया है। हर जिले में 500 से 1000 सैंपल लिए जाएंगे।



वायरस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए सर्वे

किसी क्षेत्र में वायरस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे किया जाता है। क्षेत्र के कुछ चयनित लोगों के ब्लड के सैंपल लिए जाते हैं। फिर जांच कर एंटीबॉडी का पता लगाते है। वायरस के प्रवेश करने पर शरीर में उससे लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनना शुरू होता है। वायरस खत्म होने के बाद भी यह एंटीबॉडी संबंधित व्यक्ति के ब्लड में रहती है। इससे यह पता लग जाता है कि उक्त व्यक्ति कभी न कभी संबंधित वायरस की चपेट में आया था। कुरुक्षेत्र में केंद्र ने कराया सर्वे, 3% में मिला एंटीबॉडी। केंद्र सरकार की ओर से देश के चयनित 83 जिलों में सीरो सर्वे कराया था। इनमें हरियाणा का कुरुक्षेत्र जिला शामिल रहा। यहां पर करीब 3% लोगों में एंटीबॉडी पाया गया था।

9 views
bottom of page