top of page
  • न्यूज की न्यूज डेस्क.

कांग्रेस के वेबिनार में भूपेन्द्र हुड्डा बोले-राजीव गांधी ने दी थी देश को नई दिशा

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 76वीं जयंती के अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को "युवा व सशक्त भारत : राजीव गांधी की परिकल्पना" वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार का आयोजन हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में हुआ। वेबिनार में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक किरण चौधरी ने हिस्सा लिया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि राजीव गांधी जी ने निधन से पहले ही अपने सपने को देश के धरातल पर मूर्तरूप देकर उतारने के लिए अपने प्रधानमंत्री के महज 5 साल के कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किए, जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज जिस भारत में हम सांस ले रहे हैं। जिस आधुनिक भारत देश का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है।

  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस अवसर पर कहा कि राजीव गांधी जी ने ही कभी भारत को मजबूत, महफूज़ और तरक्की की राह पर रफ्तार से दौड़ता मुल्क बनाने का सपना देखा था। तरक्की पसंद राजीव गांधी जी ने ही कभी भारत को वक्त के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना सिखाया था। भारत के जिन नौजवानों पर आज पूरी दुनिया की नजर है उसकी ताकत को राजीव जी ने बहुत पहले ही भांप लिया था।

विधायक किरण चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी जी की दूरदर्शी सोच की वजह से देश में सूचना क्रांति आई, जिसकी बदौलत आज हर हाथ में मोबाइल है, हर घर, हर दफ्तर में कंप्यूटर है। उनकी दूरदृष्टि के कारण ही कामयाब राष्ट्रीय शिक्षा नीति मुमकिन हो पाई थी। राजीव गांधी जी ने अपने छोटे से सफर में ही भारत की लंबी उड़ान को सुरक्षित कर दिया था। उन्होंने हमेशा युवा शक्ति को भारत की शक्ति माना और युवाओं को प्राथमिकता दी थी।

20 views
bottom of page