//nessainy.net/4/4503445
top of page

राम रहीम का डेरा फिर से आया चर्चा में, जानिए क्या है कारण?

सिरसा स्थित राम रहीम का डेरा फिर से चर्चा में आ गया है। इस बार उसके अस्पताल के कारण चर्चाएं हैं। डेरा प्रमुख गुरुमीत राम रहीम इंसा के जन्म स्थान गुरुसर मोडिया में बने अस्पताल की लड़कियों की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें लड़कियां खुद को शाह सतनाम अस्पताल की नर्सें बता रही है और वीडियो के जरिये इंसाफ मांगा है।

लडकियों का कहना है कि उनके साथ ज्यादती हो रही है और उनके साथ यहां पर छेड़खानी होती है। इतना ही नहीं लड़कियों ने कमरे में बैड के नीचे लगी चिप को भी दिखाया है, जिसमें उनकी बातों को रिकॉर्ड करने की बात कही है। लड़कियों ने वीडियो के अंदर बाथरुम में भी रिकॉर्डिंग करने के आरोप लगाए हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान उन्हें जबरन रखने और एफिडेविट पर साइन करवाने के आरोप लगा रही है। वायरल हुई वीडियो में पांच लड़कियां दिखाई दे रही है जो खुद को नर्स बता रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांचों लड़कियां काफी डरी सहमी हुई है और लगातार अस्पताल प्रबंधन और होस्टल मैनेंजमेंट पर आरोप लगा रही है।

लड़कियों ने बैड के नीचे लगी चिप को वीडियो के जरिए दिखाया और बताया कि यह चिप ऑन है। इससे पहले इस प्रकार की चिप बाथरुम में भी लगी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनकी रिकॉर्डिंग की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सूरतगढ़ सदर थाना एसएचओ मौके पर पुहंचे और लड़कियों ने पैन ड्राइव दी है, जो उनको मौके पर मिली है। इसके बाद जांच की जा रही है वहीं लड़कियों के बयान भी दर्ज किये गए हैं।

#ramrhim #gurmit #sirsa #sirsadera #chip #nurse #hospital #haryana #haryananews #latestnews #newskinews