//nessainy.net/4/4503445
top of page

आगे खिसक गया है बरौदा उपचुनाव, जानिए क्यों?

हरियाणा में सोनीपत जिले की बरौदा विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव आगे खिसक गया है। यह अक्टूबर अंत या नवंबर में हो सकता है। पहले इसकी सितंबर अंत में होने की संभावना थी। इसकी वजह चुनाव आयोग ने बताई है।


मुख्य चुनाव आयोग ने कहा है कि अलग-अलग राज्यों के 65 सीटों पर होने वाले उपचुनाव बिहार विधानसभा चुनाव के साथ करवाए जाएंगे। आयोग ने शुक्रवार की मीटिंग में यह फैसला लिया है। इसकी बड़ी वजह ये बताई है कि एक साथ चुनाव होने से सुरक्षाबलों के मूवमेंट और दूसरी व्यवस्थाओं में आसानी रहेगी। साथ ही कहा कि चुनावों की तारीखों का ऐलान सही समय आने पर कर दिया जाएगा।


कब हो सकता है चुनाव : बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 29 नवंबर तक है। उससे पहले पहले चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि अलग-अलग राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और एक संसदीय सीट पर उपचुनाव भी होने हैं। लेकिन, कई राज्य भारी बारिश और महामारी जैसी वजहों से उपचुनाव टालना चाहते हैं। ऐसे राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य चुनाव अधिकारियों की रिपोर्ट और इनपुट का रिव्यू करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ही उपचुनाव करवाने का फैसला लिया गया। ऐसे में हरियाणा की बरौदा सीट का उपचुनाव भी अब अक्टूबर अंत या नवंबर माह में होने की उम्मीद है।

इन 8 राज्यों में उपचुनाव होने हैं : 1. मध्य प्रदेश 2. उत्तर प्रदेश 3. गुजरात 4. हरियाणा 5. तमिलनाडु 6. असम 7. केरल 8. नागालैंड

हरियाणा ने भी की थी चुनाव टालने की मांग :  मुख्य चुनाव आयोग ने सभी राज्यों से रिपोर्ट मांगी थी कि वो चुनाव तय समय पर चाहते हैं या फिर उसे टालना चाहते हैं। इस पर मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल समेत हरियाणा सरकार ने भी उपचुनाव को अभी टालने की मांग की थी। इसी के आधार पर अभी चुनाव टाले गए हैं।

#ellection #ellectioncommission #ellectionnews #barodaellection #baroda #sonepat #haryana #haryananews #politicalnews #latestnews #newskinews

411 views
bottom of page