//nessainy.net/4/4503445
top of page

अनिल विज ने किसको सुरक्षा देने की बात कही?

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज फिल्म अभिनेत्री कंगना के समर्थन में आए हैं। उन्होंने भी कहा कि मुंबई शिवसेना या संजय राउत के बाप की नहीं है। कंगना रनौत अपनी मुहिम जारी रखें. सरकार को उन्हें सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अब कंगना बनाम शिवसेना विवाद में कूद पड़े हैं। उन्होंने शिवसेना को चेतावनी देते हुए कहा कि शिवसेना नेता किसी को सच बोलने से रोक नहीं सकते। विज ने शिवसेना पर जोरदार हमला करते हुए पूछा कि मुंबई क्या शिवसेना का खानदानी प्रदेश है, क्या ये उनके पिताजी की है? मुंबई भारत का हिस्सा है और कोई भी वहां जहां सकता है। जो इस प्रकार की धमकियां देते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अनिल विज ने कहा कि कंगना रनौत को पुलिस सुरक्षा दी जाए। उसे खुलकर सच बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। आप किसी को सच बोलने से रोक नहीं सकते। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) जैसा बताने वाले बयान पर शिवसेना द्वारा ऐतराज जताए जाने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कंगना ने गुरुवार को शिवसेना सांसद संजय राउत पर आरोप लगाया था कि राउत उन्हें मुंबई न आने की खुले आम धमकी दे रहे हैं। बीते दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा था, “मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर जैसा क्यों लग रहा है।

#anilvij #homeminister #knagna #haryana #mumbai #haryananews #latestnews #politicalnews #newskinews

60 views
bottom of page