गृहमंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है, विज ने बताया कि राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के नाम पर बने ट्रस्ट को जांच करने के आदेश दिए गए है। इसकी जानकारी एकत्रित कर ED को भेजेंगे। विज ने कहा कि प्लाज्मा का रेट तय करने का कोई इरादा नहीं है। सरकारी अस्पताल को ही प्लाज्मा दिए जाएंगे।
विज ने कहा कि ज्यादा प्लाज़्मा आने पर निजी अस्पतालों को दिया जा सकता है, इसके अलावा और भी प्लाजमा लैब बनाई जा सकती हैं।

लोगों को प्रोत्साहित करते हुए स्वास्थ्य और गृह मंत्री विज ने कहा कि जिन लोगों को कोरोना हुआ है और अब ठीक हो चुके है, उन्हें प्लाज्मा दान के लिए आगे आना चाहिए। अनिल विज ने बताया कि अस्पतालों में OPD और सर्जरी शुरू हो गई है।
वहीं, विज ने राजस्थान मामले पर कहा कि हमारा कोई वास्ता नहीं है। कांग्रेस अपनी विधायकों को ही संभाल नही पा रही है और दोष बीजेपी पर लगा रही है। दरअसल, राजस्थान के DGP ने हरियाणा के DGP को औपचारिक रूप से व्हाट्सएप किया था, जो एक सामन्य प्रक्रिया थी।
विज ने कहा कि अम्बाला छावनी राफेल का इंतजार में बैठी है और अंबाला के लिए यह गौरवशाली बात है कि राफेल अम्बाला में छावनी में खड़े होंगे, अम्बाला के लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।