Art
  • होम

  • राजनीति

  • स्पेशल

  • खेल

  • म्यूजिक/संगीत

  • रोचक/आईटी

  • युवा

  • लोकल खबरें

  • अन्य

  • More

    Use tab to navigate through the menu items.

    News की Newz

    हर खबर के अंदर की खबर

    Logo

    वाट्सएप और टेलीग्राम पर खबरें पाने के लिए क्लिक करें

    whatsapp
    Telegram

    अंग्रेजी वेलेंटाइन पै स्टेज एप का देसी प्रेम नगर धुमा ठा रहया सै... जवानी याद ना आज्या तै बताइयो

    आज वेलेंटाई डे सै, कोए पार्क महं घूम रहया सै तै कोए मॉल महं फिल्म दिखा कै आपणी दोस्त या घरआली नै खुश करण की कोशिश कर रया सै। पर हरियाणा आल्यो इस अंग्रेजी वेलेंटाईन नै एक बै देसी प्रेम नगर महं बना कै देखो, जै आपने पुराने दिन याद ना आज्यां तै बताइयो।

    ईब्ब थाम पूछोगे के यो देसी प्रेम नगर कित सै। यो देसी प्रेम नगर सै... हरियाणा की इकलौती स्टेज एप पै। जी हां, देशभर चर्चा का विषय बणी होई आपणी देसी स्टेज एप पै रिलीजी होगी सै देसी प्रेम की वेब सीरीज प्रेम नगर। ईब्ब जाओ और देखोए जै स्वाद ना आवैं तै फेर कईयो।


    वेब सीरिज का नाम - प्रेम नगर।


    रिलीज डेट - 14 फरवरी।


    कित देख सको हो - स्टेज एप।


    कहानी और निर्देशन - संजीत सरोहा।

    एक्टिंग - रोहित सांगवान, आकंक्षा भारद्वाज, जीतु सिंह, मास्टर राजेश और अन्य।


    प्रोड्क्सन - स्टेज एप।



    के बड़िया सै अर कित सुधार जरुरी -

    स्टोरी : वेब सीरिज की कहानी बहुत बढ़िया सै। पुराने टेम अर गामां की प्रेम कहानी बहुत अच्छे तरीके तै इस कहानी महं लिखी गई सै। सारी छोटी-छोटी बातां का ध्यान राख्या गया सै। इतनी शानदार कहानी लिखण खातर संजीत भाई नै धन्यवाद।

    गाने : फिल्म में दो गाने सैं, अर ये दोनों गाने इस वेब सीरिज की जान सैं। एक गाना फिल्म की कहानी नै चलाण का काम करै सै, अर दूसरा गाना सीरिज के अंत महं आवै सै। जो दूसरा गाना सै... होगया फेल बारहवीं महं... यो इसा गाना सै के एक बार कोए सुण ले तो जुबान पर तै कई दिन नहीं उतरैगा। कोए नया बालक हो या म्हारे बुड्डे सबनै गाना पसंद आवैगा।

    म्यूजिक : म्यूजिक भी अच्छा दिया गया सै। बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी नै मजबूती देने का काम कर सै। कहानी को म्यूजिक तै जोड़ने का प्रयास सै वो काफी शानदार सै। म्यूजिक टीम नै काफी मेहनत करी सै।

    एक्टिंग : वेब सीरिज महं दोनों लीड रोल की एक्टिंग बढिया सै। खासकर रोहत सांगवान की। आकांक्षा को कम डायलोग दिए गए सैं, पर फेर भी आकांक्षा नै आपनी छाप छोड़ी सै। साइड कास्ट की भी एक्टिंग सही सै, पर लीड एक्टर के दोस्त का रोल थोडा बड़ा हो सकै था और साईकिल रेस भी थोड़ी कम रहगी। छोटे-मोटे सुधार सैं जो कर कै आगले पार्ट महं और लट्ठ गड़ सकै सै। बाकी सब बहुत बढिया सै।

    डायलोग : डायलोग ज्यादा नहीं सैं, पर जितने भी सैं वे सारे शानदार सैं। जिस तरीके के डायलोग लिखे गए सैं वो ठेठ हरियाणवी को दिखा रहे हैं और हरियाणा के लोगों की जुबान पर चढ़ने वाले हैं।


    ओवरआल : कुल मिलाकर बात करें तो वेब सीरिज शानदार सै। बहुत सरल और सहज तरीके तै प्रेम की कहानी बताई गई सै। हम तो कहेंगे के सब नै एक बार तै या वेब सीरिज जरुर देखणी चाहिए, पसंद जरुर आवैगी और उसके बाद दोबारा तो खुद ही देखण का मन कर ज्यागा। हां एक बात जरुर सै, वेब सीरिज थोड़ी छोटी राख दी। सामान्य वेब सीरिज में सात या आठ पार्ट हों सैं, पर संजीत सरोहा नै 4 पार्ट में क्यों राखी या तो वो ही बता सकैं सैं। खैर छोड़ो, जल्दी तै फोन उठाओ स्टेज एप डाउनलोड करो अर प्रेम नगर देखो।

    रेटिंग :

    कहानी - 5 में से 5

    म्यूजिक - 5 में से 4.5

    सिंगिंग - 5 में से 5

    थीम फ्लो - 5 में से 4

    एक्टिंग - 5 में से 4

    कंसेप्ट- 5 में से 4.5

    निर्देशन - 5 में से 4.5

    ओवरऑल - 5 में से 4.5



    एक स्पेशल मैसेज : म्हारे दो भाई विनय और प्रवीन ने स्टेज एप बना कै हरियाणा बोली खातर बहुत कुछ करने का प्रयास करण लाग रे सैं। इसलिए आप सब हरियाणा आल्यां तै आग्रह सै के प्ले स्टोर पै जाओ स्टेज एप डाउनलोड करो और हरियाणवी बोली नै आगे बढ़ाने के इस प्रयास महं शामिल हो। गारंटी सै के इसमें हरियाणा का कंटेंट देख कै थारा मन खुश हो ज्यागा।

    • Home
    • •
    • Entertainment
    84 views0 comments

    सीएम की अपील और डिप्टी सीएम के पत्र का किसानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    पिछले कई दिनों से हरियाणा के सीएम मनोहर लाल समेत कई मंत्री भी पत्र लिखकर और अपील करके किसानों को उठने और वार्ता शुरु करने की पहल कर चुके हैं. शुक्रवार को सीएम ने अपील करते हुए कहा था कि किसान अपने परिवार की चिंता करें और आंदोलन समाप्त करें. शनिवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख वार्ता शुरू करने की अपील की. लेकिन इन सब पर किसान मोर्चे ने मुंहतोड़ जवाब दिया है.

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि मानवता के आधार पर किसानों को धरना उठा लेना चाहिए, वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चैटाला ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है, लेकिन मोर्चे ने कहा है कि इन लोगों को मानवता की बात नहीं करनी चाहिए।

    संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि किसानों का यह आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू हुआ था। हरियाणा सरकार के नुमाइंदों ने मानवता को शर्मसार करते हुए लगातार किसानों पर लाठीचार्ज, वाटर केनन, आसूं गैस, गिरफ्तारी व बेरहम बयानबाजी की। शहीद किसानों का लगातार अपमान किया गया। सिरसा में शहीद स्मारक तोड़ दिया गया।

    मानवता के आधार पर इस्तीफा दे सरकार :

    हरियाणा के रोहतक और कुरुक्षेत्र में भाजपा नेताओं का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया व कई किसानों को हिरासत में लिया गया। जो नेता किसानों पर हमेशा तरह तरह के अमानवीय हमले करते रहे वे किसानो को अब मानवता सीखा रहे है यह अपने आप मे हास्यास्पद प्रतीत होता है। हम हरियाणा के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को सीधे तौर पैट कहना चाहते है कि जिस बर्बरता के साथ उन्होंने किसान आंदोलन को बदनाम किया है, वे मानवीय आधार पर अपने पदों से तुरंत इस्तीफा दे।

    • Home
    • •
    • Politics
    173 views0 comments

    संयुक्त किसान मोर्चा ने क्यों भेजा किसानों को 2 मई तक आने का मैसेज

    संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों को मैसेज भेज कर 2 मई से पहले फिर से बॉर्डर पर लौटने की अपील है। यह मैसेज भेजने के पीछे एक विशेष कारण है। दरअसल, कुछ जगह खबरें प्रकाशित हुई हैं कि सरकार ने किसानों को उठाने का एक प्लान बनाया है, इसलिए किसान फिर से अपनी ताकत बढ़ाना चाहते हैं।

    किसान मोर्चा ने ब्यान जारी करके कहा कि किसानों के बीच भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से अनेक प्रकार की झूठी खबरें फैलाई जा रही है जिसमें किसानों के धरने जबर्दस्ती उठाये जाने की बातें है। दिल्ली की सीमाओं पर और देश के अन्य हिस्सों में डटे किसान पहले भी बातचीत के पक्ष में है। यह हास्यास्पद लगता है जब भाजपा किसी चुनावी रैली करती है तो उसे कोरोना का भय नहीं दिखता है वहीं जहां उनके विरोध में कोई कार्यक्रम होते है यो वहां बहुत सख्ती से निपटने के दावे किए जाते है। हम किसानों से भी अपील करते है कि वे सयंम के साथ शांतमयी धरना जारी रखे, वहीं अन्य किसान कटाई का काम खत्म होते ही दिल्ली मोर्चों पर पहुंचे।

    किसानों ने हर मौसम व हर हालात में खुद को व आंदोलन को मजबूत रखा है। हम किसानों से अपील करते है कि कोरोना सम्बधी ज़रूरी निर्देशो की पालना करते हुए मास्क पहनने जैसी सावधानी बरतकर रखें। साथ ही हम सरकार से अनुरोध करते है कि धरना स्थानों पर वैक्सीन सेंटर बनाकर व अन्य सुविधाएं प्रदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाये।

    साजिश की खबरें :

    किसान नेताओ पर हमले की साजिश की खबरें आ रही है। हम इस तरह के प्रयासों की न सिर्फ निंदा करते है बल्कि इसका हम डटकर विरोध करेंगे। सरकार तार्किक स्तर पर हर संवाद हार रही है इसलिए हिंसक गतिविधियों के सहारे किसान आंदोलन को खत्म कराने की कोशिश कर रही है।


    फिर दोहराई एमएसपी की मांग :

    किसानों की लंबी मांग रही है कि सभी किसानों को सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी मिलनी चाहिए। तीन खेती कानून MSP के साथ साथ खाद्य सुरक्षा व अन्य सुविधाओं पर भी हमला करते है। सरकार के साथ लगातार बातचीत में यह समझाया जा चुका है कि यह कानून किस प्रकार गलत है सरकार ने गलती मानते हुए कोई भी संशोधन करने का प्रस्ताव दिया था। किसानों की मांग रही है कि तीनों खेती कानून रद्द हो व MSP पर कानून बने। सरकार इन मांगों से हमेशा भाग रही है। हर मोड़ पर सरकार द्वारा मीडिया के सहयोग से नया मुद्दा खड़ा किया जाता रहा है। कानूनो के रद्द करने सम्बन्धी व MSP के कानून सम्बधी तर्क बहुत कम दिए जा रहे है। सयुंक्त किसान मोर्चा सरकार के इन तमाम प्रयासों के बावजूद उन मांगो को दोहराता है। हम सरकार से मांग करते है कि तुरंत कृषि कानूनों को रद्द करना व MSP पर कानून बनना देश हित, किसान हित में है।

    • Home
    • •
    • Politics
    57 views0 comments
    1
    2345

    Back to Top

    Subscribe to Our Newsletter

    Thanks for submitting!

    • White Facebook Icon

     newskinewz@gmail.com

    Haryana, India

    © 2023 by TheHours. Proudly created with Wix.com