Art
  • होम

  • राजनीति

  • स्पेशल

  • खेल

  • म्यूजिक/संगीत

  • रोचक/आईटी

  • युवा

  • लोकल खबरें

  • अन्य

  • More

    Use tab to navigate through the menu items.

    News की Newz

    हर खबर के अंदर की खबर

    Logo

    वाट्सएप और टेलीग्राम पर खबरें पाने के लिए क्लिक करें

    whatsapp
    Telegram

    अंग्रेजी वेलेंटाइन पै स्टेज एप का देसी प्रेम नगर धुमा ठा रहया सै... जवानी याद ना आज्या तै बताइयो

    आज वेलेंटाई डे सै, कोए पार्क महं घूम रहया सै तै कोए मॉल महं फिल्म दिखा कै आपणी दोस्त या घरआली नै खुश करण की कोशिश कर रया सै। पर हरियाणा आल्यो इस अंग्रेजी वेलेंटाईन नै एक बै देसी प्रेम नगर महं बना कै देखो, जै आपने पुराने दिन याद ना आज्यां तै बताइयो।

    ईब्ब थाम पूछोगे के यो देसी प्रेम नगर कित सै। यो देसी प्रेम नगर सै... हरियाणा की इकलौती स्टेज एप पै। जी हां, देशभर चर्चा का विषय बणी होई आपणी देसी स्टेज एप पै रिलीजी होगी सै देसी प्रेम की वेब सीरीज प्रेम नगर। ईब्ब जाओ और देखोए जै स्वाद ना आवैं तै फेर कईयो।


    वेब सीरिज का नाम - प्रेम नगर।


    रिलीज डेट - 14 फरवरी।


    कित देख सको हो - स्टेज एप।


    कहानी और निर्देशन - संजीत सरोहा।

    एक्टिंग - रोहित सांगवान, आकंक्षा भारद्वाज, जीतु सिंह, मास्टर राजेश और अन्य।


    प्रोड्क्सन - स्टेज एप।



    के बड़िया सै अर कित सुधार जरुरी -

    स्टोरी : वेब सीरिज की कहानी बहुत बढ़िया सै। पुराने टेम अर गामां की प्रेम कहानी बहुत अच्छे तरीके तै इस कहानी महं लिखी गई सै। सारी छोटी-छोटी बातां का ध्यान राख्या गया सै। इतनी शानदार कहानी लिखण खातर संजीत भाई नै धन्यवाद।

    गाने : फिल्म में दो गाने सैं, अर ये दोनों गाने इस वेब सीरिज की जान सैं। एक गाना फिल्म की कहानी नै चलाण का काम करै सै, अर दूसरा गाना सीरिज के अंत महं आवै सै। जो दूसरा गाना सै... होगया फेल बारहवीं महं... यो इसा गाना सै के एक बार कोए सुण ले तो जुबान पर तै कई दिन नहीं उतरैगा। कोए नया बालक हो या म्हारे बुड्डे सबनै गाना पसंद आवैगा।

    म्यूजिक : म्यूजिक भी अच्छा दिया गया सै। बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी नै मजबूती देने का काम कर सै। कहानी को म्यूजिक तै जोड़ने का प्रयास सै वो काफी शानदार सै। म्यूजिक टीम नै काफी मेहनत करी सै।

    एक्टिंग : वेब सीरिज महं दोनों लीड रोल की एक्टिंग बढिया सै। खासकर रोहत सांगवान की। आकांक्षा को कम डायलोग दिए गए सैं, पर फेर भी आकांक्षा नै आपनी छाप छोड़ी सै। साइड कास्ट की भी एक्टिंग सही सै, पर लीड एक्टर के दोस्त का रोल थोडा बड़ा हो सकै था और साईकिल रेस भी थोड़ी कम रहगी। छोटे-मोटे सुधार सैं जो कर कै आगले पार्ट महं और लट्ठ गड़ सकै सै। बाकी सब बहुत बढिया सै।

    डायलोग : डायलोग ज्यादा नहीं सैं, पर जितने भी सैं वे सारे शानदार सैं। जिस तरीके के डायलोग लिखे गए सैं वो ठेठ हरियाणवी को दिखा रहे हैं और हरियाणा के लोगों की जुबान पर चढ़ने वाले हैं।


    ओवरआल : कुल मिलाकर बात करें तो वेब सीरिज शानदार सै। बहुत सरल और सहज तरीके तै प्रेम की कहानी बताई गई सै। हम तो कहेंगे के सब नै एक बार तै या वेब सीरिज जरुर देखणी चाहिए, पसंद जरुर आवैगी और उसके बाद दोबारा तो खुद ही देखण का मन कर ज्यागा। हां एक बात जरुर सै, वेब सीरिज थोड़ी छोटी राख दी। सामान्य वेब सीरिज में सात या आठ पार्ट हों सैं, पर संजीत सरोहा नै 4 पार्ट में क्यों राखी या तो वो ही बता सकैं सैं। खैर छोड़ो, जल्दी तै फोन उठाओ स्टेज एप डाउनलोड करो अर प्रेम नगर देखो।

    रेटिंग :

    कहानी - 5 में से 5

    म्यूजिक - 5 में से 4.5

    सिंगिंग - 5 में से 5

    थीम फ्लो - 5 में से 4

    एक्टिंग - 5 में से 4

    कंसेप्ट- 5 में से 4.5

    निर्देशन - 5 में से 4.5

    ओवरऑल - 5 में से 4.5



    एक स्पेशल मैसेज : म्हारे दो भाई विनय और प्रवीन ने स्टेज एप बना कै हरियाणा बोली खातर बहुत कुछ करने का प्रयास करण लाग रे सैं। इसलिए आप सब हरियाणा आल्यां तै आग्रह सै के प्ले स्टोर पै जाओ स्टेज एप डाउनलोड करो और हरियाणवी बोली नै आगे बढ़ाने के इस प्रयास महं शामिल हो। गारंटी सै के इसमें हरियाणा का कंटेंट देख कै थारा मन खुश हो ज्यागा।

    • Home
    • •
    • Entertainment
    83 views0 comments

    बॉलीवुड आल्यो म्हारी सेफ हाउस देख ल्यो बेरा लाग जावैगा खाप के होवैं सैं, स्टेज एप धूमा ठा दिया कतई

    हरियाणवी बोली आज देश और विदेश में सिर चढ़ कैं बोलण लाग री सै और इस को आगे बढ़ाने का काम आज के टैम पर एक ओटीटी प्लेटफोर्म बहुत शानदार तरीके तै कर रया सै. या सै हरियाणा की सबतै पहली ओटीटी स्टेज एप। इनके कंटेंट के पिछले कुछ दिनों से काफी तारीफ हो रही है, लेकिन अब इस एप वालों ने जो किया है उसके बाद बॉलीवुड वाले भी चिंता में पड़ जाएंगे। क्योंकि इस पर आज ही एक एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है जिसने बॉलीवुड वालों की पोल खोल कर रख दी है. इस फिल्म का नाम है - सेफ हाउस। जिसमें बताया गया है कि खाप का असली रूप क्या है और हमारी संस्कृति कितनी बदलती जा रही है। साथ ही बॉलीवुड वालों को बता दिया कि कुछ भी दिखाने से पहले इस फिल्म को जरुर देख लें. जानिए कैसी है फिल्म और आप भी को क्यों देखनी चाहिए -


    फिल्म का का नाम - सेफ हाउस। रिलीज डेट - 03 दिसंबर। कहां देख सकते हो - स्टेज एप। कहानी और निर्देशन - रमेश चहल। एक्टिंग - बिंद्र दनोदा, रमेश चहल, रवीना बिश्नोई, राममेहर मेहला, नरेंद्र गुलिया, सतीश कश्यप। सिंगर - अमित ढुल और मीनाक्षी पांचाल। प्रोड्क्सन - स्टेज एप और हुकम का इक्का।


    क्या सही क्या क्या गलत -

    स्टोरी : फिल्म की कहानी शानदार तरीके से लिखी गई है। मुद्दा बहुत अच्छा लिया गया है और हरियाणा की खापों और इनकी संस्कृति को बहुत अच्छे से दिखाया गया है।

    गाने : फिल्म में दो प्रमुख गाने हैं। पहला है चिकना ना दिखना... यह गाना यूथ के हिसाब से काफी अच्छा है और अमित ढुल की आवाज और बिंद्र के साथ एक्टिंग जमती है। अब बात करते हैं दूसरे गाने की जो है- तेरी हीर पूछै ओ रांझे तू इतणा प्यारा क्यूं सै... इस गाने में मीनाक्षी पांचाल ने जो आवाज दी है उसने एक अलग ही तरह की फिलिंग जगा दी। यह गाना इस फिल्म की सबसे बाबड़ी ताकतों में एक है।

    म्यूजिक : फिल्म में म्यूजिक अच्छा दिया गया है। कई जगह पर बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म को मजबूती देने का काम कर रहा है। साथ ही सेफ हाउस के अंदर जो बीच-बीच में रागनी सुनाई गई हैं और उनसे कहानी को म्यूजिक के माध्यम से जोड़ा है वो काफी शानदार है।

    एक्टिंग : फिल्म के अंदर एक्टिंग की बात करें तो बिंद्र दनोदा ने अपनी एक्टिंग से फिर बता दिया कि वो हरियाणा के नंबर वन एक्टर क्यों हैं। जिस तरीके से डायलोग बोले हैं और जिस तरीके से एक्टिंग और रोमांस सब करके दिखाया है, उसने सभी का दिल जीत लिया है। रवीना की एक्टिंग भी अच्छी है। रमेश चहल ने पत्रकार की जो एक्टिंग की है वो बताती है कि वे इस फिल्ड में किसी से कम नहीं है। दूसरा सतीश कश्यप को आप कहीं से भी इग्नोर नहीं कर सकते। जज की भूमिका में जम रहे हैं और दर्शकों को जमाए रखने में भी सफल हो रहे हैं। बाकि कलाकारों की एक्टिंग भी अच्छी है।

    डायलोग : किसी भी फिल्म की मुख्य कड़ी उसके डायलोग होते हैं और जिस तरीके के डायलोग लिखे गए हैं वो ठेठ हरियाणवी को दिखा रहे हैं और हरियाणा के लोगों की जुबान पर चढ़ने वाले हैं।

    ओवरआल : कुल मिलाकर बात करें तो सेफ हाउस फिल्म हरियाणा के लोगों के लिए गर्व की बात है। यह फिल्म हरियाणा के उस कलंक को मिटाने का प्रयास कर रही है जो बॉलीवुड ने हमारी खापों और संस्कृति पर लगाए हैं। हम तो कहेंगे कि आपने बच्चों को और युवा पीढ़ी को यह फिल्म जरुर देखनी चाहिए जिससे उन्हें पता चले कि उनका एक गलत कदम उनके परिवार के लिए कितना परेशान करने वाला बन जाता है। एक दो जगह निर्देशन के कारण फिल्म थोड़ी स्लो हो जाती है लेकिन ओवरआल आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगी। इसलिए जल्दी से फोन उठाइए स्टेज एप डाउनलोड करें और देखें सेफ हाउस फिल्म।


    रेटिंग :

    कहानी - 5 में से 4.5 म्यूजिक - 5 में से 4 सिंगिंग - 5 में से 5 थीम फ्लो - 5 में से 4.5 एक्टिंग - 5 में से 5 कंसेप्ट- 5 में से 5 निर्देशन - 5 में से 4 ओवरऑल - 5 में से 4.5



    एक स्पेशल मैसेज : म्हारे दो भाई विनय और प्रवीन ने स्टेज एप बना कर हरियाणा बोली के लिए काफी कुछ करने का प्रयास किया है। इसलिए आप सभी हरियाणा वालों से आग्रह है कि प्ले स्टोर पर जाकर स्टेज एप डाउनलोड करें और हरियाणवी बोली को आगे बढ़ाने के इस प्रयास में शामिल हों। यह गारंटी है कि इसमें हरियाणा कंटेंट देखकर आपका मन खुश हो जाएगा।

    रिव्यू कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।

    #HARYANA #SAFEHOUSE #HARYANVI #HARYANVIMOVIE #KHAAP #BINDERDANODA #STEGE #STAGEAPP #OTT #HARYANVIOTT

    • Home
    • •
    • Entertainment
    353 views0 comments

    सरकार के ऑपरेशन क्लीन का जवाब देने के बड़ा ऑपरेशन शुरु करेंगे किसान, जानिए क्या होगा?

    सरकार के ऑपरेशन क्लीन का जवाब देने के लिए किसानों ने विशेष रणनीति बनाई है। संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया है।

    किसानों ने निर्णय लिया है कि सरकार द्वारा "ऑपरेशन क्लीन" की धमकी का मुकाबला "ऑपरेशन शक्ति" से किया जाएगा। इस रणनीति के तहत एक तरफ तो किसान "प्रतिरोध सप्ताह" मनाकर सभी मोर्चों पर कोरोना का मुकाबला करने का पुख्ता इंतजाम करेंगे तो दूसरी तरफ अगले सप्ताह से किसानों को वापस अपने मोर्चों पर आने का आह्वान किया गया है।


    फिर दिल्ली चलो : भारतीय किसान यूनियन (उग्राहा) पहले ही अपने सदस्यों को 21 अप्रैल से टिकरी बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान कर चुका है। इसका स्वागत करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने बाकी सभी संगठनों से आग्रह किया है कि वे भी किसानों को 24 अप्रैल से "फिर दिल्ली चलो" का आह्वान कर अपने मोर्चों पर पहुंचने का कार्यक्रम बनाएं। ज्ञात हो कि 24 अप्रैल को किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बाहर चल रहे किसान संघर्ष के 150 दिन पूरे हो रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग तरीके से किसानों को मैसेज भेजे जाएंगे और उन्हें दिल्ली सीमाओं पर बुलाया जाएगा। किसान नेताओं का कहना है कि तब तक गेहूं कटाई का काम भी हो जाएगा।

    कोरोना की तैयारी :

    संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला किया है कि आने वाले एक सप्ताह में मोर्चे की तरफ से कोरोना का मुकाबला करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। किसान नेताओं ने कहा कि कोरोना संक्रमण नया नहीं है। दिल्ली के बाहर मोर्चे लगाते समय भी देश में कोरोना का संक्रमण फैला हुआ था। लेकिन पिछले 5 महीने में किसान आंदोलन के किसी भी मोर्चे में कभी भी कोरोना संक्रमण फैलने की खबर नहीं आई है। घोषणा की है कि सभी मोर्चों पर मंगलवार 20 अप्रैल से लेकर सोमवार 26 अप्रैल तक "प्रतिरोध सप्ताह" मनाया जाएगा।

    कोरोना से ऐसे निपटेंगे : - सभी मोर्चों पर हर ट्रॉली या टेंट में कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। - सभी मोर्चों पर किसानों को मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे और उसके इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। - सभी मोर्चों पर वैक्सीनेशन कैंप का इंतजाम किया जाएगा ताकि 45 साल से ज्यादा उम्र के किसान टीका लगा सकें। - मोर्चों पर होने वाली दैनिक बैठकों में भीड़ के चलते संक्रमण फैलने से रोकने के इंतजाम किए जाएंगे। - सभी मेडिकल कैंप में थर्मामीटर, मास्क और ऑक्सीमीटर की संख्या को बढ़ाया जाएगा। कोविड-19 के लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज की व्यवस्था की जाएगी। - कोवीड से बचाव और इलाज में संयुक्त किसान मोर्चा स्थानीय प्रशासन से पूरा सहयोग करेगा।

    जो शार्प शूटर गिरफ्तार हुए उनकी जानकारी सार्वजनिक हो :


    शार्प शूटरों की जानकारी मांगी: दिल्ली पुलिस द्वारा किसान नेताओं को मारने की योजना के आरोप में कुछ शार्प शूटर को गिरिफ्तार करने की खबर पर चिंता व्यक्त करते हुए मोर्चा ने मांग की है कि इसका ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए। जिससे पिछली बार की तरह पुलिस ऐसे षड्यंत्रों पर पर्दा ना डाल पाए। पंजाब हरियाणा और राजस्थान के सभी टोल प्लाजा को टोल मुक्त करने के अपने आह्वान को दोहराते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने बाकी टोल प्लाजा को भी टोल मुक्त करने का कार्यक्रम घोषित किया। किसान आंदोलन को और मजबूत करने के लिए आगामी 10 मई को देश भर से किसान संगठनों और किसान आंदोलन के हितेषी मजदूर विद्यार्थी युवा और अन्य लोकतांत्रिक संगठनों का के प्रतिनिधियों का एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

    • Home
    • •
    • SPECIAL
    47 views0 comments
    1
    2

    Back to Top

    Subscribe to Our Newsletter

    Thanks for submitting!

    • White Facebook Icon

     newskinewz@gmail.com

    Haryana, India

    © 2023 by TheHours. Proudly created with Wix.com