बरौदा उप चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा और जजपा सरकार ने अपने असंतुष्ट लोगों को मनाने के लिए राजनीतिक नियुक्तियां की हैं। जिसके तहत सरकार ने 14 नए चेयरमैन और एक वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। जिसमें भाजपा से 8 नेता, जजपा से 5 और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं। जानिए किसके कोटे से कौन बना चेयरमैन।

जेजेपी : जेजेपी से 5 नेता चेयरमैन बने हैं, जिनमें से 3 विधायक हैं। 1. विधायक रामकरण काला को शुगर फेड का चेयरमैन बनाया है। 2. विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को हरियाणा खादी एवं ग्रामोधोग बोर्ड में चेयरमैन लगाया है। 3. विधायक जोगी राम सिहाग को हरियाणा आवास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। 4. पवन खरखौदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त किया है। 5. विधायक ईश्वर सिंह के बेटे रणधीर सिंह हरियाणा डेयरी विकास संघ का चेयरमैन बनाया है।
निर्दलीय : निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद हरियाणा कृषि उधोग निगम चेयरमैन नियुक्त किया है।
भाजपा : भारतीय जनता पार्टी से कुल 8 नेताओं को चेयरमैन और 1 को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। 1. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो में चेयरमैन बनाया है। 2. विधायक जगदीश नय्यर को भूमि सुधार एवं विकास निगम का चेयरमैन बनाया है। 3. पहलवान बबीता फौगाट को महिला विकास निगम का चेयरमैन बनाया है। 4. कैलाश भगत को हैफेड का चेयरमैन नियुक्त किया है। 5. निर्मल वैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम में चेयरमैन बनाया है। 6. रामनिवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाया है। 7. रेवाड़ी से अरविंद यादव को हरको बैंक का चेयरमैन बनाया है। 8. मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग का चेयरमैन बनाया है। 9. धुमन सिंह किरमच को सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का वाईस चेयरमैन बनाया है।
#bjp #jjp #manoharlaal #dushyant #dushyantchoutala #haryanacm #diptycm #latestnews #haryana #haryananews #chairmen #boardchairmen #newskinews